ग्लैमर के चक्कर में कैसी ड्रेस पहन निकल पड़ी दिशा पाटनी - CG Sandesh

ग्लैमर के चक्कर में कैसी ड्रेस पहन निकल पड़ी दिशा पाटनी

Bollywood actress Disha Patni :  इस बार भी दिशा पाटनी अपने सिजलिंग अवतार और ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं. जी हां…बीती शाम दिशा पाटनी एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां वह व्हाइट कलर के हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पहने नजर आईं.

दिशा पाटनी व्हाइट गाउन में खूब फैशन का जलवा दिखाती नजर आईं. दिशा का गाउन हाई स्लिट होने के साथ-साथ साइड्स से कई सारे कट वाला था. दिशा ने व्हाइट गाउन के साथ स्टोन्स वाला नेकलेस भी कैरी किया था.

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्राउन शेड बेस शिमरी मेकअप और बालों को जूड़ा स्टाइल करके अपना लुक पूरा किया था. दिशा पाटनी ने इवेंट में पैपराजी के सामने अपने चार्म और एलिगेंस को खूब फ्लॉन्ट किया.

दिशा पाटनी के नए लुक का वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लेकिन नेटीजन्स एक्ट्रेस के फैशन सेंस पर जमकर क्लास लगाते नजर आए. एक यूजर ने तो लिख डाला- दे दो कोई फिल्म…कब तक ऐसे कपड़े पहनेंगे.

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं. दिशा आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं. एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. बता दें, दिशा पाटनी एक लंबे समय से अपने करियर में हिट फिल्म का इंतजार कर रही हैं, बीते कुछ समय से लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप कैटेगरी का हिस्सा बन रही हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें