2 ट्रकों में 84 लाख का 63 टन विस्फोटक बरामद, 2 आरोपी अरेस्ट - CG Sandesh

2 ट्रकों में 84 लाख का 63 टन विस्फोटक बरामद, 2 आरोपी अरेस्ट

 बलरामपुर । जिले के बलंगी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 ट्रकों से 63 टन विस्फोटक जब्त किया है। विस्फोटक का नाम ऑप्टिमेंट्स प्रीलाइड अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है।इसकी गिनती बेहद तीव्र विस्फोटकों में होती है।भारत में आतंकवादी इसका उपयोग बम और आईईडी बनाने में करते हैं।राज्य के नक्सली भी इसका उपयोग जरूर करते होंगे इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है।जब्त किए गए विस्फोटक की कीमत 84 लाख रूपए आंकी गई है।विस्फोटक की मात्रा भी इतनी कि किसी भी शहर को तबाह करने के लिए काफी है।इसके आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामले की तहकीकात जारी है।


कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दरअसल बलंगी पुलिस के पास इस बात के खुफिया इनपुट थे कि कुछ ट्रक वाले अपने वाहन में ऑप्टिमेंट्स प्रीलाइड अमोनियम नाइट्रेट का परिवहन कर रहे हैं।जो इसको महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के सिंगरौली लेकर जा रहे थे। उनके पास जो रूट मैप था, जहां से होकर उनको गुजरने की सरकारी परमिशन थी, वे उस रूट को छोड़कर बलरामपुर में विचरण कर रहे थे।ऐसे में पुलिस ने इनको रोका और फिर जब जांच की तो इसमें ऑप्टिमेंट्स प्रीलाइड अमोनियम नाइट्रेट पाया गया। यह एक तीव्र विस्फोटक होता है। हालांकि इसका उपयोग कहीं-कहीं खाद के रूप में भी किया जाता है।रसायन शास्त्र के जानकारों के मुताबिक ऑप्टिमेंट्स प्रीलाइड अमोनियम नाइट्रेट का तापमान जब 170 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंचता है तो ये तीव्र धमाके के साथ फटता है।जो काफी विध्वंसक होता है। यही कारण है कि भारत में आने वाले तमाम आतंकवादियों के गुर्गे इसका उपयोग बम बनाने में करते हैं।उनसे यह तकनीक नक्सलियों के हाथों तक जा पहुंची है। वे इसका उपयोग आईईडी बनाने में करते आ रहे हैं।समय-समय पर एंटी बम स्क्वॉयड के जानकारों ने इसकी पुष्टि भी की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें