महासमुंद : मतदान दलों की सकुशल वापसी पर प्रशासन द्वारा किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदान दलों की सकुशल वापसी पर प्रशासन द्वारा किया गया गुलाब फूल देकर स्वागत

महासमुन्द जिले में 17 नवम्बर को हुए मतदान के पश्चात मतदान दलों की वापसी के दौरान पहला दल रात्रि 9 बजे खल्लारी विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र धरमपुर, छिदौला, अमेठी सहित अन्य मतदान दल की सकुशल वापसी हुई। जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए गुलाब फूल देकर मतदान दल का स्वागत किया गया।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी एवं गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया। 

जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, खल्लारी के आर ओ सृष्टि चंद्राकर एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने भी गुलाब फूल देकर स्वागत किया। ज्ञात है कि शुक्रवार को सुबह 8ः00 से 5ः00 बजे तक मतदान हुआ तत्पश्चात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। जिला प्रशासन द्वारा सभी काउंटर्स में मतदान दल वापसी के लिए तैयारी की गई थी एवं सभी कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे। मंडी परिसर में इसके लिए माकूल व्यवस्था की गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें