KORBA NEWS : बिजली खंभे में चढ़ा था ग्रामीण, गंभीर रूप से झुल... - CG Sandesh

KORBA NEWS : बिजली खंभे में चढ़ा था ग्रामीण, गंभीर रूप से झुलसा

कोरबा : जिले में एक ग्रामीण हाई वोल्टेज तार के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, दीपका थाना अंतर्गत गेवरा खदान के न्यू रेलवे साइडिंग बैंकर के पास 11 हजार वोल्टेज के वोएचई तार के चपेट में आने से ग्रामीण गम्भीर रूप से झुलस गया. घटना की सूचना पर पहुंचे 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाई. वहीं एसईसीएल खदान में तैनात जवान भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली.

 
 
 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण खम्बे पर चढ़ गया था. जहां करंट के चपेट में आने के बाद करीब 20 फिट नीचे गिर गया. एक ग्रामीण की नजर जैसे ही जमीन पर पड़े व्यक्ति पर पड़ी. उसने तुरंत घटना की सूचना 112 को दी. फिलहाल ग्रामीण की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घायल व्यक्ति की शिनाख्त दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें