अमित और रेणु जोगी ने किया मतदान - CG Sandesh

अमित और रेणु जोगी ने किया मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं। पाटन से JCCJ प्रत्याशी अमित जोगी और कोटा से JCCJ प्रत्याशी रेणु जोगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 


​ बेमेतरा में छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब प्रत्याशी ईश्वर साहू अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, पत्नी सती साहू के साथ मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की।

इधर भरतपुर सोनहत के विधायक कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो ने अपने गृह ग्राम साल्ही के प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुँचकर मतदान किया। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की । मतदान के बाद उन्होंने फिर से अपनी जीत का दावा करते हुए कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें