मतदान दलों को ले जा रही बस की स्टेयरिंग फेल, जानें फिर क्या... - CG Sandesh

मतदान दलों को ले जा रही बस की स्टेयरिंग फेल, जानें फिर क्या हुआ

मनेन्द्रगढ़। बड़ी खबर मनेंद्रगढ़ से आ रही है।जहां मतदान दलों को लेकर जा रही बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई।मनेंद्रगढ़ से भरतपुर जा रही बस जैसे ही धोवाताल के पास पहुंची थी, कि अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई।इसके बाद चालक ने मौका देखकर बस को सड़क के किनारे उतार दिया। गनीमत ये रही कि सभी मतदान दल के सदस्य सुरक्षित बच गए।



 क्या है पूरा मामला

दरअसल 17 नवंबर को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यही मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को बुधवार को मनेंद्रगढ़ से लेकर एक बस भरतपुर जा रही थी।इस बस पर सेक्टर क्रमांक 17 के 6 मतदान केंद्र के दलों के लोग सवार थे । ये बस भरतपुर सोनहत विधानसभा के दूरस्थ वनांचल इलाके में जा रही थी।जैसे ही ये बस धोवाताल के करीब पहुंची, अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई । उसके बाद चालक ने इसको सड़क के किनारे उतार दिया। इससे कोई भी दुर्घटना होने से बच गई।

 दूसरे वाहन से भेजे गए मतदान दल

जैसे ही बस के खराब होने की सूचना जिला मुख्यालय पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक अन्य वाहन को तत्काल रवाना किया गया। उसमें सवार होकर सभी मतदान दल के लोग अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचे। सभी मतदान दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें