इन पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उपद्रव करने का आरोप, जाने क्य... - CG Sandesh

इन पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उपद्रव करने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दूसरे चरण के मतदान को केवल कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। वहीं आज शाम पांच बजे के बाद से प्रचार-प्रसार में रोक लग जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रचार के अंतिम दिन में प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को भी मिलेगा। इसी बीच BJP के 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।


बता दें कि पहले चरण के मतदान से पहले 4 नवंबर को प्रचार के दौरान इन पांचों बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उपद्रव करने का आरोप है। इन कार्यकर्ताओं में तेजू जैन, दिलीप नायक, काशी उईके, अजय शर्मा और बरसाती वर्मा पर मामला दर्ज किया गया है। इन पांचों कार्यकर्ताओं पर न सिर्फ प्रचार के दौरान उपद्रव करने बल्कि कार रोककर आपत्तिजनक नारेबाजी करने का भी आरोप है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरेगांव थाना क्षेत्र में FIR किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें