7 नवम्बर को मतदान के दिन मुठभेड़ में गोली से घायल हुए किसान क... - CG Sandesh

7 नवम्बर को मतदान के दिन मुठभेड़ में गोली से घायल हुए किसान की मौत

पखांजुर--सात नवम्बर को सम्पन्न हुए मतदान के दिन मुठभेड़ से घायल किसान दोगे राम तिम्माव की आज मौत हो गई है।रायपुर इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।गौरतलब है कि मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जंगल मे सर्चिंग कर रहे बीएसएफ के जवानों और नक्सलियो के बीच उलिया के जंगल ने मुठभेड़ हो गई।



इसी बीच जंगल मे मवेशी चरा रहे किसान को पेट मे गोली लगी और वह घायल हो गया।मुठभेड़ थमते तक किसान जंगल मे ही कराहते,चिल्लाते रहा।कुछ समय बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वाहन के जरिये घायल किसान को बांदे प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आये।जहां प्राथमिक उपचार के बाद काँकेर रेफर किया गया।हालात गम्भीर होने के चलते काँकेर से रायपुर ले जाया गया।परन्तु इलाज के दौरान किसान दोगे राम की मौत हो गई।हालांकि किसान को नक्सलियो की गोली लगी या बीएसएफ जवानों की।यह अबतक स्पस्ट नही हो सका है।वहीं मृतक किसान के परिजनों ने घटना की जांच और मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें