सीएम भूपेश बघेल ने खाए कुश के सोंटे, भाजपा के आरोपों पर पलटव... - CG Sandesh

सीएम भूपेश बघेल ने खाए कुश के सोंटे, भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- गृह लक्ष्मी योजना हमने शुरू की…

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी पूजन समारोह में शामिल होने दुर्ग जिले के जंजगिरी में पहुंचे। वहां उन्होंने पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कुश के सोंटे भी खाए। ग्रामीण बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोंटे का प्रहार किया। इस दौरान सीएम भूपेश गोंड समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बता दें कि सीएम बघेल हर साल गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने जंजगिरी जाते हैं और परंपरा अनुसार सोंटे भी लगवाते हैं।



सीएम भूपेश बघेल ने गृह लक्ष्मी योजना पर भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि हम लोग तो गारंटी देते जा रहे हैं और लक्ष्मी पूजा के लिए बचा कर रखे थे। लक्ष्मी पूजा के दिन हमने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना हमने शुरू की। तैयारी हमारी पहले से थी। भाजपा झांसे में आ गई तो मैं क्या करूं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम बघेल ने कहा, चुनाव तक आएंगे उसके बाद कभी आएंगे नहीं। कोरोना में क्या तकलीफ हुई कभी पूछे नहीं। यहां के किसानों और आदिवासियों को क्या तकलीफ हुई कभी पूछे नहीं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें