बसना : चाकू लहराकर डराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : चाकू लहराकर डराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौक भठोरी के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 12 नवम्बर को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस भंवरपुर चौक भठोरी के पास पहुंची, जहाँ बरतियाभाठा निवासी चरन चौहान पिता त्रिलोचन चौहान उम्र 30 साल अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डरा रहा था. जिससे आसपास भय का माहौल बन गया था. 

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चरन चौहान को पकड़कर उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन साढे 12 इंच तथा फल की लंबाई 8 इंच, चौडाई ढेढ इंच, मुठ की लंबाई साढे 04 इंच कीमती 200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें