दीपावली के पर्व पर मंदिर में दीये जलाने जा रहे बुजुर्ग को सा... - CG Sandesh

दीपावली के पर्व पर मंदिर में दीये जलाने जा रहे बुजुर्ग को सांड ने पटक कर मारा

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मंदिर में दीये जलाने के लिए जा रहे एक 87 वर्षीय बुजुर्ग को एक सांड ने पटक कर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बस्ती बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान राज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पीड़ित दीपावली के पर्व पर मंदिर में दीये जलाने जा रहे थे। रास्ते में एक सांड ने पटक कर उन्हें मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें