जमीन विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौ... - CG Sandesh

जमीन विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

जांजगीर चांपा। जिले के नारियरा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने नगर सैनिक के पिता की कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार वालों ने नौकरी और मुआवजे के मांग लेकर रात में शव रखकर प्रदर्शन किया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, धरमलाल राठौर और बेटे नगर सैनिक अमित राठौर ने अपने पड़ोसी संतराम पटेल से जमीन खरीदा था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। मृतक ने थाने में आरोपी द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को धरमलाल खेत में काम कर रहा था। तभी संतराम ने अपने कुल्हाड़ी और हसिया से उस पर हमला कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें