महंत की सरलता के सामने बृजमोहन का षड्यंत्र नजर आ रहा हैं: सु... - CG Sandesh

महंत की सरलता के सामने बृजमोहन का षड्यंत्र नजर आ रहा हैं: सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया कि कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भूपेश की चुनौती के सामने भाजपा ढेर हैं। वे सीएम भूपेश को कोसने के अलावा कुछ नहीं करते हैं। पीएम ने अब तक 6 सभाएं की उन्होंने किसी भी सभा में अपनी उपलब्धि नहीं बताई। अमित शाह आते हैं तो षड्यंत्र करते हैं उनके आने के समय ईडी आईटी की कार्रवाई होती हैं। राजभवन में आरक्षण विधेयक रोके जाने पर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल के पास विधेयक भेजा गया था। भाजपा के षड्यंत्र से राज्यपाल विधेयक साइन नहीं कर रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि वंचितों को उनका अधिकार मिले।

मिली जानकारी के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल के साथ हुई मारपीट पर और उस पर बृजमोहन के बयान पर सुशील आनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। बृजमोहन इस तरह की रणनीति तब अपनाते हैं जब वे चुनाव हारने वाले होते हैं। महंत की सरलता के सामने बृजमोहन का षड्यंत्र नजर आ रहा हैं। बृजमोहन के साथ कोई मारपीट नहीं हुई, सीसीटीवी में साफ दिख रहा है। ये पूरी तरह से प्री प्लान किया गया था। बृजमोहन ने हमले की झूठी बात की। बृजमोहन ने ही किसी व्यक्ति को धक्का मारा उसे अपशब्द कहे। पाटन में राजनाथ सिंह के दौरे पर सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा और भाजपा की बी टीम चुनाव हार रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें