घर पर पटाखे बनाते समय विस्फोट, मौत - CG Sandesh

घर पर पटाखे बनाते समय विस्फोट, मौत

पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में पटाखे बनाने के लिए सल्फर और पोटाश मिलाने के दौरान हुए विस्फोट में 21 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर को उस समय हुआ, जब पीड़ित हिमांशु अपने घर पर दो रसायन मिलाकर पटाखों का पाउडर बना रहा था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना शुक्रवार दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर मिली थी। उन्होंने बताया कि हिमांशु को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। टिर्की ने कहा कि अपराध इकाई और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दलों ने सबूत एकत्र करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें