मरवाही के लिए अजीत जोगी अमर है-गुलाब राज - CG Sandesh

मरवाही के लिए अजीत जोगी अमर है-गुलाब राज

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के मतदान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में अनोखा सहारा लिया है। जिसमें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा अपनी सभा में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की उपयोग में की गई व्हीलचेयर को उनकी फोटो के साथ रखकर उनकी उपस्थिति का एहसास कराया जा रहा है।

 


मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में दुर्घटना के बाद स्वर्गीय अजीत जोगी आखरी सांस तक व्हीलचेयर पर ही रहे और 29 मई 2020 को अजीत जोगी के निधन के बाद गौरेला में उनकी एंबुलेंस और उपयोग में लाई जाने वाली सामग्रियों और व्हील चेयर इत्यादि को रखा गया है। जिसमें अब विधानसभा चुनाव जब मरवाही में हो रहा है और जोगी परिवार मरवाही से चुनाव नहीं लड़ पा रहा है तो ऐसे में मरवाही में अजीत जोगी की उपस्थिति दर्ज कराते हुए मंच और सभाओं में उनकी व्हीलचेयर और फोटो को रखा जा रहा है।

बता दें कि इस बारे में मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी गुलाब राज ने अपने नामांकन भरने के दौरान भी अपने साथ इसी व्हील चेयर को ले गए थे और स्वर्गीय अजीत जोगी से आशीर्वाद मांगा था । इस बारे में मरवाही प्रत्याशी गुलाब राज ने कहा कि मरवाही के लिए अजीत जोगी अमर है और वह आज भी यहां लोगों के दिलों में राज करते हैं, अजीत जोगी की व्हीलचेयर आज भी लोगों को उनकी याद दिलाती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें