निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 कर्मचारियों ... - CG Sandesh

निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 कर्मचारियों को निलंबित और 36 को कारण बताओ नोटिस जारी

धमतरी !  निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन दिनों में 3 कर्मचारियों को निलंबित और 36 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है…ये कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने किया है.वही इस कार्रवाई से अधिकारी कर्मचारियों में हडकंप मच गया है.

 



  बताया जा रहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में विधानसभा क्षेत्र सिहावा के लिए गठित मतदान दल अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण स्थानीय मेनोनाईट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने इस प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर मतदान अधिकारी और प्रशिक्षण में शराब पीकर आने पर दो मतदान अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.वहीं बिना किसी पूर्व सूचना या जानकारी के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 36 पीठासीन व मतदान अधिकरियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.इन सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अपना स्पष्टीकरण उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर तत्काल प्रस्तुत करने कहा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें