पिथौरा/सांकरा : 2 नाबालिग युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज
पिथौरा और सांकरा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग युवतियों के अपहरण का मामला सामने आया है. पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 4 नवम्बर को दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
वहीं दुसरा मामला सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है. 16 वर्षीय नाबालिग युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 5 नवम्बर की रात उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें