CG Breaking: चुनाव ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे 3 शिक्षकों की... - CG Sandesh

CG Breaking: चुनाव ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे 3 शिक्षकों की हादसे में मौत, बोलेरो गाड़ी ट्रक से भिड़ी

कोंडागांव। चुनाव ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे तीन शिक्षक हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि मंगल 7 नवंबर को बस्तर में वोटिंग के बाद तीनों शिक्षक जिला मुख्यालय में ईवीएम मशीन जमा कर बोलेरो से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और दो शिक्षकों की मौके पर एक शिक्षक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 30 में केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार शिक्षकों की गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक कोंडागांव से केशकाल की तरफ जा रहे थे। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें