नक्सली भय के चलते मतदान के बाद मतदाता अमिट इंक चिन्ह नही लगा... - CG Sandesh

नक्सली भय के चलते मतदान के बाद मतदाता अमिट इंक चिन्ह नही लगा रहे

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव का नक्सलियों द्वारा लगातार बहिष्कार किए जाने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आई है। यही कारण है कि बस्तर संभाग के कई विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गाए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 20 सीटों में आज सुबह 7 बजे से प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। माओवादियों के खौफ के बीच ग्रामीण वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे हैं।

 


अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लाक के चिह्का गांव में नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण स्याही लगवाने से मना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चिह्का पोलिंग बूथ में नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरूनी इलाके में ग्रामीण अपने अपने साधनों से पहुंच रहे हैं. यहां तक कि 7 से 8 किमी पैदल चलकर भी वोट डालने आ रहे हैं। इन्ही में एक उम्रदराज भी शामिल जो अपनी बहू और बेटी को साथ लेकर पहुंचे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें