Bijapur of Chhattisgarh : बीजापुर में नक्सलियों ने फैक्टरी म... - CG Sandesh

Bijapur of Chhattisgarh : बीजापुर में नक्सलियों ने फैक्टरी में लगाई आग

  बीजापुर !  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला मुख्यालय में आज तड़के गारमेंट फैक्टरी में नक्सलियों ने आग लगा दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्टर व एसपी के घर के समीप गारमेंट फैक्टरी में आज सुबह नक्सलियों ने आग लगा दी। चुनाव बहिष्कार का पर्चा भी फेंका। इस फैक्टरी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी।


 बताया गया कि कुछ दिन पहले वहां कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत नक्सलियों तक पहुंची, नक्सलियों ने एक सप्ताह पूर्व पोस्टर चिपकाकर कथित कर्मचारी को नौकरी से निकालने की बात कही, और चेतावनी दी कि अगर उसे नौकरी से नहीं निकाला गया तो गारमेंट फैक्टरी में आग लगा देंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें