कांग्रेस ने निर्वाचन CEO का दफ्तर घेरने की दी चेतावनी, शिकाय... - CG Sandesh

कांग्रेस ने निर्वाचन CEO का दफ्तर घेरने की दी चेतावनी, शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने का लगा आरोप

रायगढ़। कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी ओपी चौधरी, अदिति पटेल और सीआरपीएफ के अलावा ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के विरूद्ध आर्दश आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने की शिकायत की थी। उक्त शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है और न ही कार्यवाही के संबंध में अब तक कांग्रेस कमेटी को अवगत नहीं कराया गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अगर तत्काल हमें लिखित में जानकारी नहीं दी गई तब ऐसी स्थिति में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सदस्यों/पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, राजू अली, नंदकुमार पटेल, कहकसा दानी, राजकुमार कड़ोले, मोईन कुरैशी, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नईम, राम शंकर सोनकर उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें