सरायपाली-सांकरा : एक ने ओवर ब्रिज के पास तो दुसरे ने घर पर लगाई फांसी
सरायपाली और सांकरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी. पहला मामला सरायपाली के कौशिल्या फांउडेशन ओवर ब्रिज के पास की है, जहाँ बांजीबहाल निवासी शिवानंद विशाल पिता दासरथी विशाल उम्र 30 साल ने अज्ञात कारणो से फांसी लगा ली. घटना की सुचना भिष्मदेव बारिक ने थाने में दी.
वहीं दूसरा मामला सांकरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा की है. 4 नवम्बर को लक्ष्मण राणा ने थाने में सुचना दी की उसके भाई डमरूधर राणा ने बसंता राणा के घर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें