आज  5 बजे से मतदान दिवस तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें - CG Sandesh

आज 5 बजे से मतदान दिवस तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें

Chhattisgarh Election : राजनांदगांव :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 7 नवम्बर 2023 के दृष्टिगत मतदान समाप्ति के 48 घण्टे से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क अवधि घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार जिले में 7 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के अवसर पर 5 नवम्बर 2023 शाम 5 बजे से 7 नवम्बर 2023 शाम 5 बजे तक जिले में स्थित सभी देशी, विदेशी

 कम्पोजिट की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल क्लब, भांग व भांग घोटा दुकान तथा भण्डारण-भाण्डागार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले की सीमा से लगे राज्य एवं अंतर्राज्यीय जिले के कलेक्टर्स को राजनांदगांव जिले की सीमा से 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी आबकारी लायसेंस को मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व शुष्क अवधि घोषित करने पत्र प्रेषित किया गया है.

इसी तरह कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे जिला दुर्ग एवं बालोद में मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023 के दृष्टिगत मतदान समाप्ति के 48 घण्टे से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क अवधि घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार जिले में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के अवसर पर 15 नवम्बर 2023 शाम 5 बजे से 17 नवम्बर 2023 शाम 5 बजे तक दुर्ग एवं बालोद जिले से 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी देशी, विदेशी व कम्पोजिट की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल क्लब, भांग व भांग घोटा दुकान तथा भण्डारण-भाण्डागार को बंद रखने के निर्देश दिए गए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें