CG NEWS : नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने... - CG Sandesh

CG NEWS : नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने IED किया बरामद

बीजापुर : जिले में नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर जवानों ने पानी फेर दिया है. जहां 3 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया है. हालांकि, इस दौरान एक जवान घायल हुआ है. जिसका उपचार जारी है.

 

 

बता दें कि, केरिपु 85वीं वाहिनी की टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत बुरजी गांव के पहले 3 किग्रा का आईईडी बरामद किया गया है. 85वीं वाहिनी केरिपु बीडीएस की टीम ने मौके पर निष्क्रिय किया है. IED निष्क्रिय करने के दौरान केरिपु 85वी वाहिनी के जवान प्रशांत भुईया को मामूली चोट आई है. पुसनार कैंप में मेडिकल अफसर ने घायल जवान का उपचार किया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें