‘80 करोड़ गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन, ये मोदी की गारंटी... - CG Sandesh

‘80 करोड़ गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन, ये मोदी की गारंटी है’, प्रधानमंत्री ने दुर्ग में ‘विजय संकल्प महारैली’ को किया संबोधित

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग जिले के रविशंकर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा भाजपा आ रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ को संभालेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गरीबों की ​चिंता मेरा जीवन धर्म है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना पांच साल और आगे बढ़ाई जाएगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि प्राथमिक भ्रष्टाचार, अपने चाहतों को नौकरी देना, कांग्रेस ने psc में अपने बच्चों को शामिल किया। 30 टका सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा दुर्ग की ये भीड़ देखकर लग रहा रिकॉर्ड बनने वाला है।

कांग्रेस सरकार लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही

आगे पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। महादेव एप को लेकर निशाना साधते हुए कहा इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दुबई में बैठे घोटालों के आरोपियों के साथ कांग्रेस नेताओं के क्या संबंध है। आखिर क्यों ईडी ने इनका पैसा पकड़ा तो मुख्यमंत्री बौखलाए हैं। एक के बाद एक ईडी ने छापेमारी कर करोड़ों जब्त किए गए हैं। यहां का पैसा दिल्ली दरबार पहुंचाया जा रहा था। छत्तीसगढ़ इनके लिए एटीएम बन गया है।


घोटालों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की लाइन है। दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई मौका नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोटालों की जांच होगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने गरीबों को दिया धोखा

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के झूठे वादों ने गरीब के बच्चों को और गरीब बना दिया। हमारी नीतियों से हर गरीब मोदी का साथी बन गया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति गरीब है। जो गरीब है मोदी उसका सेवक है। मोदी उसका भाई है बेटा है।

कांग्रेस हमेशा चाहती गरीब हाथ फैलाए

हमारे कार्यकाल के पांच सालों में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। गरीबी की लड़ाई में गरीबी खत्म करने गरीब एक जुट हुआ है। कांग्रेस हमेशा चाहती गरीब हाथ फैलाए, गरीब को गरीब ही रखना चाहती है। कांग्रेस का सारा खेल सिर्फ अपने परिवार और धन्ना सेठों के लिए है। गरीब उसके लिए सिर्फ वोट बैंक है। गरीबों का हक लूटकर खाती रही और इनके नेता पैसे तिजोरी में भरते रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें