See latest updates on news : महादेव एप आईडी मामले में दुर्ग ... - CG Sandesh

See latest updates on news : महादेव एप आईडी मामले में दुर्ग के आरक्षक भीम यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार , कौन है बप्पा ये भी जानें

 दुर्ग !  महादेव ऑनलाइन सट्टा एप पर लगातार ईडी और पुलिस की कार्रवाई जारी है। ईडी ने महादेव एप आईडी मामले में दुर्ग के आरक्षक भीम यादव को गिरफ्तार किया है। उनके ठीकानों से करीब 7 करोड़ नगद बरामद किया गया है। वहीं 15 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन अकाउंट सीज किए हैैं। ईडी ने आज आरक्षक भीम यादव और असीम बप्पा को रायपुर कोर्ट में अजय सिंह राजपूत की बेंच में पेश किया। आरक्षक को 7 दिन और असीम दास उर्फ बप्पा को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया हैै।


कौन है बप्पा ये भी जानें

 बता दें कि गुरुवार को ईडी की टीम ने कुरियर बॉय असीम दास उर्फ बप्पा के घर पर कार्रवाई की थी। उनके यहां से लगभग 5 करोड़ रकम बरामद किया गया था। वहीं ईडी की टीम ने आरक्षक भीम यादव को भी रायपुर के एक निजी होटल से हिरासत में लिया था। उसके बाद भिलाई में आरक्षक के बताए अनुसार उनके ठिकानों से 7 करोड़ बरामद किए गए थे। आज ईडी ने रायपुर कोर्ट में पेश कर आरक्षक को 7 दिन कीे रिमांड पर लिया है। इस मामले की चर्चा काफी जोरशोर से हो रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें