सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

बसना से पदमपुर रोड में ग्राम बंसुला के पास आज एक दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना आज दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति घनश्याम बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 32 वर्ष तथा अरविन्द सिदार पिता घसिया सिदार उम्र 34 वर्ष है, जबकि इस घटना में जीतेन्द्र पिता संतोष उम्र 24 वर्ष है घायल हो गए है जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है. जबकि मृत व्यक्तियों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक में तीन लोग सवार होकर बरोली से बसना की तरफ आ रहे थे और बंसुला नाला के पास एक ट्रेक्टर से टकरा गए है और हादसे के शिकार हो गए. हादसे में शिकार हुए लोग बसना थाना के ग्राम बिछिया के है. इस हादसे के बाद गाँव में मातम का माहौल है. हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक फरार बताया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें