BIG BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन
पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बता दें कि वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। शिक्षक के बाद उन्होंने राजनीतिक पारी खेली। निधन की खबर से कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक का अंतिम संस्करार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें