CG Election 2023 : रामपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ननकीरा... - CG Sandesh

CG Election 2023 : रामपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर

कोरबा : जिले के रामपुर विधानसभा से 6 वीं बार विधायक चुने गए हैं। ननकीराम कंवर ने सन 1969 में जनसंघ सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था। जिसके बाद उन्होंने सन 1972 में अपना प्रथम विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 1977 में वे रामपुर विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े और पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार 1990,1998,2003 एवं 2008 में विधायक बने। 2013 हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट फिर से वह विधायक चुने गए हैं। ननकीराम कंवर अविभाजित मध्यप्रदेश में सन 1977 से लेकर 1979 तक राजस्व विभाग के संसदीय सचिव रहे।


उसके बाद 1979 में राजस्व विभाग के राज्य मंत्री बने। 1990 में मंत्री मध्यप्रदेश शासन बनें। इस दौरान वन एवं कृषि विभाग के मंत्री रहे। मंत्री रहने के साथ ही वह संगठन की राजनीति में भी सक्रिय रहे और भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 1992- 93 में मंत्री जनशक्ति नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रहे। 1994 से 98 तक वह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।

1998 से 2000 तक वह सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति एवं प्रत्यायुक्त समिति मध्यप्रदेश विधानसभा रहे। 2000 में वह सदस्य सदन समिति एवं विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2001- 2 में वह सदस्य विशेषाधिकार समिति एवं सदन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2003-4 में वह सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति एवं आचरण समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें