क्रिकेट किट जब्त, गोदाम में उड़नदस्ता की छापामार कार्रवाई - CG Sandesh

क्रिकेट किट जब्त, गोदाम में उड़नदस्ता की छापामार कार्रवाई

सक्ती। राज्य में अलग-अलग जिलों में चेकिंग के दौरान करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात, कैश, साड़ी-कपड़े समेत अन्य सामग्रियां पुलिस ने जब्त की है। इसी कड़ी में बुधवार को सक्ती जिले में उड़न दस्ता (FST) ने कार्रवाई करते हुए खेल सामग्री रखे गोदाम में मारा छाप मारा। जहां चुनाव में बांटने के लिए रखी गई क्रिकेट किट जब्त की गई है।

 


छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले में उड़न दस्ता (एफएसटी) की टीम को एक गोदाम में चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए खेल सामग्री रखने की सूचना मिली, जिसपर एक्शन लेते हुए टीम ने गोदाम पर छापा मारा. इस दौरान टीम ने मौके से बरामद 500 क्रिकेट किट जब्त कर ली है। जब्त किट की कुल कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें