इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा - CG Sandesh

इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है और चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन पार्टी में असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी अब भी जारी है । इसी बीच भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। किसान कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।राजेश चौधरी ने वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है और वैशालीनगर प्रत्याशी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल, वैशाली नगर से कांग्रेस नेता राजेश चौधरी टिकट मांग रहे थे। पर पार्टी ने मुकेश चंद्राकर को वहां से प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद राजेश चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें