Dongargarh : डोंगरगढ़ में अचानक अटका रोपवे, हवा में लटकी रही ... - CG Sandesh

Dongargarh : डोंगरगढ़ में अचानक अटका रोपवे, हवा में लटकी रही दर्जन भर जानें

 राजनांदगांव। बड़ी खबर जिले के डोंगरगढ़ से आ रही है। जहां मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने जा रहे श्रध्दालुओं को लेकर जा रही रोपवे की ट्राली अचानक बीच में ही फंस गई। इससे ट्राली में बैठे श्रध्दालुओं की सांसें अटकने लगीं। अत्याधिक ऊंचाई पर होने के कारण लोगों में घबराहट भी होने लगी। इसका कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। तकरीबन आधे घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह श्रध्दालुओं को सकुशल नीचे उतारा गया। तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई।



 क्या है पूरा मामला

 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ के पहाड़ों में स्थित माता बम्लेश्वरी का मंदिर अत्यधिक ऊंचाई पर है। यहां श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है। रोपवे में बैठकर श्रद्धालु माता का दर्शन करने मंदिर जाते है। तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से अचानक रोपवे हवा में लटक गया। आधे घंटे तक रोपवे में बैठे एक दर्जन श्रद्धालु हवा में लटके रहे। उसके बाद किसी तरह तकनीकी कमियों को सुधार कर श्रद्धालुओं को सकुशल नीचे लाया गया है। गनीमत यही रही कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता या़ित्रयों के मन में दहशत जरूर बैठ गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें