सरायपाली : रामचंडी दिवस के दिन युवाओं ने दिया विशेष योगदान
युवा प्रकोष्ठ को सर्वाधिक ज्योत प्रज्वलित करने पर किया गया सम्मानित
श्रद्धालुओं को पानी पिलाने जैसे पुनीत कार्य में हाथ बंटाये।
रामचंडी दिवस पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए न सिर्फ पानी की व्यवस्था की गई बल्कि हजारों लोगों की प्यास बुझाने का पुनीत कार्य कर समाज के सामने एक मिसाल कायम की है।

गढ़फुलझर स्थित माँ रामचंडी मंदिर में अश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को रामचंडी दिवस के रूप में मनाया गया । इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा महाभंडारा में लगभग चालीस से पचास हजार श्रद्धालु शामिल होकर माता जी का भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण किए। आयोजन के पहले रूपरेखा बनाई गई है जिसमें युवा प्रकोष्ठ को पार्किंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था, डांस व्यवस्था, पानी टैंकर व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी दी गई थी। डीजे डांस व्यवस्था में विवेक बेहरा, प्रमीत साहू, संदीप साहू, प्रकाश प्रधान, अभय साहू का सराहनीय योगदान रहा। युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों सदस्य अध्यक्ष राजेश प्रधान के नेतृत्व में समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किए ।
सचिव विनय प्रधान द्वारा पानी टैंकर की व्यवस्था की गई। युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री अरविंद प्रधान द्वारा सभी पदाधिकारियों के लिए बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज का लोगो वाला बैज वितरण किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों एवं महिला शक्ति ने युवा प्रकोष्ठ की भूमिका और कार्य की प्रशंसा की और कहा कि युवा समाज की रीढ़ की हड्डी हैं युवाओं के बिना समाज के विकास संभव नहीं है। रामचंडी दिवस पर सर्वाधिक 408 ज्योत रशीद कटाने के लिए युवा प्रकोष्ठ को साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में शाखा सभा धामनघुटकुरी के युवा अध्यक्ष प्रकाश बारिक(प्रिंस) द्वारा फोटो ग्राफी किया गया। 
रामचंडी दिवस को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश प्रधान, सचिव विनय प्रधान, उपाध्यक्ष हीरालाल प्रधान, कोषाध्यक्ष हेमंत प्रधान, सह सचिव नरेंद्र बारिक, पद्मचरण प्रधान संगठन मंत्री अरविंद प्रधान, प्रचार सचिव संदीप साहू, अखिलेश साहू, श्यामा प्रधान, आशीष विशाल, गिरिजाशंकर भोई, आंचलिक अध्यक्ष देवराज बारिक, विवेक बेहरा, प्रमित साहू, रमेश नायक, मुरारी प्रधान, सुनील विशाल, रोशन प्रधान, कमल भोई, मनोज प्रधान, बंटू साहू, प्रताप भोई, प्रमोद साहू, निरंजन भोई, विक्रांत साहू, सुनील साहू, सुनील प्रधान, कपिल प्रधान, भूपेश प्रधान, श्याम प्रधान, अजय भोई, विजय प्रधान, रिंकू प्रधान, अलेख प्रधान, सनेश प्रधान, यशवंत बारिक, प्रकाश बारीक (प्रिंस), प्रदीप प्रधान, टेनसिंग प्रधान, कैवल्य बारिक, चिंतामणि प्रधान, कमलेश साहू, सुरेश भोई, संजय नायक, सत्यवान बारिक, छायाकांत प्रधान, कौशिक प्रधान, मनीष नायक, बोधराम साहू, प्रकाश प्रधान, अभय साहू, जयकृष्ण प्रधान, वरुण भोई, शंभू बारिक, आशीष साहू, निमाईचरण बेहरा, अखिलेश साहू, दुष्यंत पात्र, सेवाराम साहू, आदि का विशेष योगदान रहा।