तस्करी के लिए उत्तर प्रदेश से लाया गया 8 लाख रुपए का गांजा ज... - CG Sandesh

तस्करी के लिए उत्तर प्रदेश से लाया गया 8 लाख रुपए का गांजा जब्त

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अंतराज्यीय सीमाओं में चेकिंग पाइंट बना कर वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की तलाशी अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान महासमुंद जिले में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 16 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीबन 8 लाख रुपए बताई जा रही है । यह कार्रवाई बसना थाना पुलिस ने की है।

 


बता दें कि बसना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इस दौरान प्लेटिना मोटर साइकिल क्र. UP14FN 1560 से करीब 8 लाख रुपए का 16 किलो गांजा जब्त किया गया । इसके बाद पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें