टिकट नहीं नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ... - CG Sandesh

टिकट नहीं नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

पलारी। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानससभा चुनाव के लिए कांग्रेस में भारी मंथन के बाद नए चेहरों को मौका देने के लिए कई पूर्व विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। टिकट नहीं मिलने वालों में पार्टी के कई ऐसे बड़े नेताओं के नाम भी शामिल है जिनका क्षेत्र में बड़ा दबदबा है। उन्हीं मे से एक नेता राजकमल सिंघानिया का नाम भी शामिल है जिन्हें टिकट नहीं दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज राजकमल सिंघानिया ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेकर बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा से दो बार के विधायक रहे राजकमल सिंघानिया ने नामांकन फार्म खरीदकर सबको चौंका दिया है।

 


दरअसल, कसडोल विधानसभा से राजकमल सिंघानिया ने विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने संदीप साहू को अपना प्रत्याशी बना लिया। ऐसे में राजकमल सिंघानिया ने आज ही कसडोल विधानसभा के लिए नामांकन फार्म खरीदा है और माना जा रहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कसडोल विधानसभा की लड़ाई अब दिलचस्प होने के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत भी बन सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें