महासमुंद : 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल - CG Sandesh

महासमुंद : 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल

नाम निर्देशन के पांचवे दिन 13 नामांकन फार्म खरीदे गए

महासमुन्द : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन शुक्रवार को कुल 13 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 04, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 03, बसना विधानसभा क्षेत्र से 04 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 02 अभ्यर्थी शामिल है।

इसी तरह आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से बृज लाल गोड़, भुनेश्वरी सतनामी, डेजी रानी नेताम इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से द्वारिकाधीश यादव, अल्का चंद्राकर, सुखनंदन देशकर, बसना विधानसभा क्षेत्र से अजय रात्रे व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से अजीत कुमार चौहान शामिल है। दो अभ्यर्थियों ने आज पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें