महासमुंद : धान एवं मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए जिला स्तरीय ... - CG Sandesh

महासमुंद : धान एवं मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुन्द : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन अवधि तक के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा विपणन संघ कार्यालय, महासमुंद में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम पाली में प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक गोकुल कुमार सिन्हा (96914-84867) एवं साहिद कुरैशी (99268-48041) तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक मिथुन कुमार जगत (62610-73966) एवं मनोज कुमार गोस्वामी (97549-63601) की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विपणन अधिकारी राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे।

कलेक्टर मलिक ने नियंत्रण कक्ष में धान उपार्जन से संबंधित जिले की समस्त अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कक्ष में पदस्थ कर्मचारी धान उपार्जन से संबंधित लिखित अथवा दूरभाष से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की पंजी संधारित करने तथा शिकायतों, समस्याओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग, अधिकारी को प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें