महासमुन्द : 2 नाबालिग युवतियों का अपहरण
महासमुन्द जिले के दो अलग-अलग गाँव से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. पहला मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है. युवती के पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है की 21 अक्टूबर को रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
इसी तरह खल्लारी थाना में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में बताया गया है की 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे कोई अज्ञात प्रार्थी की 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें