टीएस​ ने मीडिया से कहा-लड़ रहे हैं अपना आखिरी चुनाव - CG Sandesh

टीएस​ ने मीडिया से कहा-लड़ रहे हैं अपना आखिरी चुनाव

बलरामपुर। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पिछले दिनों मीडिया के सामने इसे अपना आखिरी चुनाव कहा था, आज इस मामले में उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस में नए लोगों को हमेशा मौका मिलता है और नई पीढ़ी कांग्रेस की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर साथ देगा वो कांग्रेस की सेवा करेंगे और पार्टी में सक्रिय रहेंगे।

जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने अपने आखिरी चुनाव वाले बयान पर आज प्रतिक्रिया दी है और कहा कि समय के हिसाब से सबको मौका मिलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ऊपर है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें