सरायपाली : मोटर सायकल को रोककर दो भाइयों ने की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा निवासी रोहन प्रधान को दो लोगों ने रोककर मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 अक्टूबर को रोहन प्रधान मोटर सायकल से परिवार के अरूण प्रधान के घर से मिलकर वापस अपने घर आ रहा था. शाम करीब 6:30 बजे घसिया विश्वकर्मा के घर के पास पहुंचा था. तभी रोहन को देखकर अपेश जाल एवं उसका भाई पिंटू जाल बिना कारण के रोहन के मोटर सायकल को रोक लिये और मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे.
गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों भाई अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं अपेश जाल अपने पास रखे डण्डा से मारने का प्रयास किया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अपेश जाल व पिन्टू जाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.