बसना : खम्भे में चढकर फॉल्ट सुधारते वक्त करंट की चपेट में आन... - CG Sandesh

बसना : खम्भे में चढकर फॉल्ट सुधारते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह के लारीपारा के गली में बिजली के खम्भा में चढकर फॉल्ट सुधारते वक्त करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी. वह सर्विस रिंग में लटका हुआ था.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रतन भोई उम्र 42 साल जो गांव में बिजली मिस्त्री का काम करता था. 13 अगस्त को शाम करीबन 08:30 बजे गांव के लारीपारा में बिजली गुल हो जाने पर सुधारने के लिये बिजली के खम्भा में चढकर फॉल्ट को सुधार रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह खम्भा में लगे सर्विस रिंग में लटका हुआ था.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद मृतक रतन भोई के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें