पोलिंग बूथ के सामने चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगा कर नक्सलियो... - CG Sandesh

पोलिंग बूथ के सामने चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगा कर नक्सलियों ने फैलाई दहशत

सुकमा। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट तीन दिसंबर को जारी किया जाएगा। नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों के चलते संवेदनशील माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा। जैसै-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी तो सक्रिय हो ही रही है साथ ही नक्सली भी सक्रिय हो गए हैं। विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का विरोध लगातार जारी है।

 


कुछ दिन पहले भी नक्लियों ने चुनाव के विरोध में पोस्टर लगाया था, जिसके बाद आज नक्सलियों की दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो ने पोस्टर लगाया है। बता दें कि नकेसलियों ने चिंतलनार पोलिंग बूथ के सामने ही चुनाव के विरोध में पोस्टर लगाया है और लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। जारी किए गए पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है, कि छत्तीसगढ़ फर्जी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें! वैकल्पिक राजसत्ता- क्रांतिकारी जनताना सरकार को मजबूत करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें