चिंतामणि महाराज ने भाजपा के सामने रखा प्रस्ताव, बोले- अंबिका... - CG Sandesh

चिंतामणि महाराज ने भाजपा के सामने रखा प्रस्ताव, बोले- अंबिकापुर से लड़ना है चुनाव, अगर BJP

बलरामपुर। विधायक चिंतामणि महाराज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से हुई बातचीत का खुलासा किया है. उन्होंने भाजपा नेताओं के सामने अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है.

कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में बताया कि बृज मोहन अग्रवाल ने भाजपा में प्रवेश करने के बाद लोकसभा चुनाव में सीट देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी शर्त मान ली जाती है तो मैं बीजेपी में शामिल होउंगा, नहीं तो मैं जहां हूं वहीं रहूंगा.


वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चिंतामणि महाराज के साथ हुई चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है. कांग्रेस पार्टी उनके साथ न्याय करेगी. भाजपा के विचारों से पहले भी वे सहमत हैं, आगे भी सहमत होंगे. इसके साथ उन्होंने आगे की चर्चा का खुलासा करने से मना कर दिया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें