कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग - CG Sandesh

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने ही पेंड्रा थाने में शिकायत की है। स्थानीय प्रत्याशी की मांग करने पर जातिगत गाली गलौज करने का आरोप कांग्रेसी नेता मनोज गुप्ता पर लगाया गया है। विवाद का एक वीडियो निकलकर सामने आया है जिसमें विवाद को साफ- साफ देखा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गुलाब सिंह राज,पूर्व न्यायाधीश प्रमोद परस्ते और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कंवर ने पेंड्रा थाने में शिकायत करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में आवेदन दिया है।

आरोप है कि, 1 अक्टूबर को गगनई नेचर कैंप में मरवाही के जनपद उपाध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन की पार्टी के अवसर पर लोग अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मरवाही से स्थानीय प्रति व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता का आवेदनकर्ताओं से विवाद हुआ था।

इसके बाद मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव के आवेदन पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चार कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था। बाद में उनके स्पष्टीकरण पर उन चारों नेताओं को तो माफ कर दिया गया पर अब उल्टा मनोज गुप्ता के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए जातिगत गाली गलौज करने का आरोप लगाया है और एफआईआर करने की मांग की है।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें