चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या - CG Sandesh

चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है. यह घटना औंधी इलाके के सरखेड़ा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें