महासमुंद : घर के सामने खड़ी टीवीएस पावर एक्सल वाहन चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : घर के सामने खड़ी टीवीएस पावर एक्सल वाहन चोरी

महासमुंद के सुभाष चौक बिरकोनी स्थित मकान के सामने खड़ी टीवीएस पावर एक्सल वाहन किसी अज्ञात ने चोरी कर ली. मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.

सुभाष चौक बिरकोनी निवासी महेन्द्र यादव का चाय नास्ते का होटल चलाता है. 16 अक्टूबर को रात करीबन 10 बजे महेन्द्र प्रति दिन की तरह अपना होटल बंद करके अपने वाहन टीवीएस पावर एक्सल क्र. CG 04 PB 4503 से घर आकर अपने घर के सामने में खड़ी किया था.

सुबह उठकर देखा तो उसकी गाड़ी टीवीएस एक्सल क्र. CG 04 PB 4503 जिसका इंजन नं. BP621BP29P2A20203 चेचिस नं. MD621BP29P2A20203 कीमती करीबन 10000 रूपये रात में खड़े किये जगह पर नहीं थी. महेन्द्र ने आस पास खोजबीन की लेकिन गाड़ी नही मिली. कोई अज्ञात चोर गाड़ी टीवीएस पावर एक्सल को चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें