चेकिंग के दौरान वाहन से 15 किलो जेवर और 10 लाख रुपए नगदी जब्... - CG Sandesh

चेकिंग के दौरान वाहन से 15 किलो जेवर और 10 लाख रुपए नगदी जब्त

कोरबा । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही है और वाहनों में संदिग्ध सामान पाए जाने पर जब्ती के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को चेकिंग के दौरान आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 किलो से ज्यादा सोने-चांदी का जेवर और नगद जब्त किया है जिसमें हरदी बाजार थाना पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर 15.087 किलो ग्राम सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है।

 


वहीं बांगो थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 10 लाख रुपये नगद जब्त किया है जिसमें बांगो थाना पुलिस ने 8 लाख और मानिकपुर चौकी ने 2 लाख रुपये नगद जब्त किया है। पुलिस देर रात तक कार्रवाई करती रही। बता दें कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकिया को वाहन जांच का निर्देश दिए है। जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें