कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों को मिला परिचय पत्र
सैकड़ों की संख्या में रामचंडी मंदिर गड़फुझर पहुंचे युवा प्रकोष्ठ के सदस्य
युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज के माध्यम से 408 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित
कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ दिखे एक ही पोशाक में
विगत दिनों नवरात्र के प्रथम दिवस कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ के सदस्य द्वारा गढ़ फुलझर स्थित माँ रामचंडी की पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चात युवा प्रकोष्ठ रायपुर के अध्यक्ष राजेश प्रधान के नेतृत्व में सभी युवा मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।युवाओं को कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू,संरक्षक हरिचरण प्रधान,महामंत्री माथामणी बढ़ाई,आंचलिक अध्यक्ष बसना भोजराज प्रधान , सुवर्धन प्रधान,त्रिलोचन प्रधान, मंदिर अध्यक्ष चंद्रकांत भोई,सभापति रामधारी पात्र के साथ साथ सभी कार्यकारिणी सदस्य के हाथों युवाओं को परिचय पत्र दिया गया। उसके बाद सभी युवा कलश यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा में शामिल हुए यात्रियों को युवाओं ने घंट, शंख ध्वनि कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के पश्चात सभी युवा चुनरी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को युवा प्रकोष्ठ द्वारा जगह जगह पानी पिलाया गया।
समाज के वरिष्ठ जन भी युवाओं की समाज में बढ़ती सहभागिता से खुशी जाहिर की और सभी युवाओं को आने वाले समय में और अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ के राजेश प्रधान, विनय प्रधान, हेमंत प्रधान, उत्कल प्रधान, श्यामा चरण प्रधान, प्रकाश बारीक (प्रिंस), यशवंत बारिक, सुनील साहु, देवराज बारिक, मुरारी प्रधान, रोशन प्रधान, सुनील प्रधान, विवेक प्रधान, शंभू बारिक, आशीष साहू, कपिल प्रधान, रिंकु प्रधान, अलेख प्रधान, नवीन कुमार साहू,श्यामा प्रधान, कपिलेश्वर साहू, विवेकानंद बेहरा, बोधराम साहू, प्रकाश प्रधान, अविनाश साहू,अवधेश साहू, जयकृष्ण प्रधान, अभय साहू, देवेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र कुमार बारिक,अखिलेश साहू, यशवंत बारिक, संजय प्रधान ,मनीष साहू, चिंतामणि प्रधान,आशीष विशाल, आशीष साहू, बसंत कुमार प्रधान, अनिल प्रधान, कमलेश साहू, मनीष नायक, कविराज साहू के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में युवा प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यकारिणी के मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।