चुनाव से पहले भगदड़, भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा - CG Sandesh

चुनाव से पहले भगदड़, भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सारंगढ़ । नाराज दावेदारों का खेल शुरू हो गया है। इधर से उधर जाने का सिलसिला तेज होते नजर आ रही है। भाजपा के दमदार नेता मनोज लहरे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनोज लहरे ने सारंगढ़ विधानसभा से टिकट की मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए शिव कुमारी चौहान को अपना प्रत्याशी बना दिया। इससे नाराज मनोज लहरे ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह तो अभी शुरूआत है आगे- आगे देखते है होता है क्या। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है।

वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा ने तत्काल अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी थी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से भाजपा में विरोध के स्वर उठ रहे थे। वहीं भाजपा को अब एक बड़ा झटका लगा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें