ट्रक से पकड़ाया 14 लाख का गांजा…पुलिस ने एक आरोपी को किया गिर... - CG Sandesh

ट्रक से पकड़ाया 14 लाख का गांजा…पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर धनवार बार्डर पर एक ट्रक में लोड 92 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा ओड़िसा से लाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत 13.80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की अन्य राज्यों से लगने वाली सीमाओं पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर धनवार बार्डर में बसंतपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान ओड़िसा से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे ट्रक को रोककर जांच की गई तो ट्रक के ट्राली में पांच बोरे दिखे। पुलिस ने बोरों की जांच की तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक चालक पंकज कुमार (48) निवासी कालापानी, थाना बरगड़, ओड़िसा को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त गांजे की कीमत 13 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसने गांजा ओड़िसा से लेकर उत्तरप्रदेश ले जाना बताया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें